मेरठ। भावनपुर क्षेत्र में हिंदू किशोरी के साथ अश्लील हरकत करते हुए मुस्लिम युवक मुसर्रत का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लेकर आक्रोशित अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
इस मामले में वीडियो में नजर आ रहे युवक समेत वीडियो वायरल करने वाले तीन युवकों का शांतिभंग में पुलिस ने चालान कर गया है। संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही का आरोप है कि युवक मुसर्रत ने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और फिर अपने दो साथियों के साथ मिलकर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्के में लेते हुए केवल शांतिभंग में चालान किया है।
हिंदू संगठन ने एक प्रधान के दबाव में मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।