फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : फफूंडा की ही एक महिला उखाड़ ले गई थी मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खुलासा : फफूंडा की ही एक महिला उखाड़ ले गई थी मूर्तियां
विज्ञापन

खरखौदा। गांव फफूंडा में मेरठ-हापुड़ रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से सोमवार रात चोरी की गई माता पार्वती और नंदी की मूर्ति के मामले का बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। गांव की ही एक महिला द्वारा मंदिर से मूर्तियां चोरी की गई और नदी में प्रवाहित कर दिया। जबकि ग्रामीणों ने पुलिस के इस खुलासे पर सवाल खड़े किए हैं।
सोमवार रात क्षेत्र के गांव फफूंड़ा में प्राचीन मंदिर से अज्ञात लोगों ने मूर्तियां चोरी कर ली थी। जिसमें ग्रामीणों ने रोष जताया था तथा मंदिर परिसर में ही पंचायत कर जल्द ही मामले के खुलासे की मांग भी की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया तथा गांव की ही एक महिला द्वारा मंदिर से मूर्तियां ले जाकर कहीं नदी में प्रवाहित करना बताते हुए क्लीन चिट दे दी, जबकि ग्रामीणों ने इस खुलासे पर कई सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात क्षेत्र के गांव फफूंडा में प्राचीन शिव मंदिर से अज्ञात लोगों ने मां पार्वती और नंदी की संगमरमर की मूर्ति चोरी कर ली थी। मंगलवार सुबह श्रद्धालु पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो मूर्तियां चोरी होने का पता चला। सूचना पर ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए थे और बैठक कर घटना पर रोष जताया था। साथ ही पुलिस जल्द खुलासे की मांग की थी। ग्रामीणों ने चार दिन पहले भी मंदिर परिसर से सामान चोरी होना बताया था। पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई न करते हुए इस मामले में ग्रामीणों द्वारा कोई तहरीर न देना बताया था।
बुधवार रात में ही पुलिस ने एक नई कहानी तैयार कर दी। पुलिस ने बताया कि गांव की ही एक महिला ने ये मूर्तियां मंदिर में स्थापित कराई थी। उक्त महिला के परिवार में कई अनहोनी घटना होने के कारण किसी पंडित ने उक्त महिला से वह दोनों मूर्तियां मंदिर से हटाकर नदी में प्रवाहित करने की सलाह दी थी। जिस पर उक्त महिला ने वह दोनों मूर्तियां वहां से हटाकर किसी नदी में प्रवाहित कर दीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किए कई सवाल
पुलिस के खुलासे से असंतुष्ट ग्रामीणों ने कहा कि यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। उसी समय से ये मूर्तियां यहां विराजमान थी। यदि किसी व्यक्ति द्वारा मंदिर में मूर्ति स्थापित कराई गई थी तो पूरा शिव परिवार स्थापित कराया गया होगा। महिला ने पूरा शिव परिवार चोरी क्यों नहीं किया। यह कार्य महिला दिन में भी कर सकती थी, लेकिन उसने यह कार्य रात में ही क्यों किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें