फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर धरने पर बैठे काॅलोनीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र की शताब्दीनगर सेक्टर पांच काॅलोनी में मंगलवार शाम कॉलोनी के काफी संख्या में लोग पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। कालोनी वासियों ने पुलिस पर विशेष समुदाय के व्यक्ति की झूठी शिकायत पर एक युवक को हिरासत में लेकर युवक की मां को धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस कार्रवाई से नाराज कुछ लोगों ने अपने मकानों पर पलायन को पोस्टर भी चस्पा कर दिए। कालोनी वासियों ने निष्पक्ष जांच कर युवक को छोडने की मांग की। देर रात तक कालोनी के लोग धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन



सोमवार देर रात विशेष समुदाय के एक व्यक्ति ने कालोनी निवासी एक युवक पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने और बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। व्यक्ति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मंगलवार शाम कॉलोनी के काफी संख्या में लोग पार्क में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए।
कॉलोनी निवासी राजेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार देर रात विशेष समुदाय का एक व्यक्ति अपने परिवार को लेकर एक महिला के मकान पर पहुंचा। अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर व्यक्ति ने महिला के घर पर हमला करने का प्रयास किया। लोग एकत्र हुए और उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने लोगों को धमकी दी। फोन कर उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस कॉलोनी पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। आरोप है कि पुलिस ने मामले की जांच किए बिना महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया और उस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।वह इसकी शिकायत एसएसपी से करेंगे। इस मामले में सीओ ने लोगों को मामले में उचित जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें