फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्मॉग का असर बरकरार, लाल श्रेणी से हटा एक्यूआई

विज्ञापन
सुबह 10:36 बजे  हापुड़ रोड गुलमर्ग पर छायी धुंध के बीच गंतव्य की और आते व जाते लोग। .........
विज्ञापन
मोदीपुरम। कई दिनों बाद मंगलवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लाल श्रेणी से बाहर निकलकर 300 के स्तर से नीचे दर्ज किया गया, लेकिन प्रदूषण से लोगों को अभी पूरी राहत नहीं मिल सकी है। सुबह के समय स्मॉग का असर बना रहा, जिससे दृश्यता और हवा की गुणवत्ता प्रभावित रही।
विज्ञापन

एनसीआर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण का असर मेरठ और आसपास के जिलों की हवा पर साफ दिखाई दे रहा है। मेरठ में भले ही नाममात्र की राहत मिली हो, लेकिन एनसीआर के कई अन्य जिलों में अब भी एक्यूआई लाल श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में पहुंचने के चलते ग्रैप के चौथे चरण को लागू किया गया है और नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार को हवा की गति आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 277 रहा। विभिन्न क्षेत्रों में गंगानगर में 204, जयभीम नगर में 306, पल्लवपुरम में 320, बेगमपुल में 286 और दिल्ली रोड पर 295 एक्यूआई दर्ज किया गया।
मौसम की बात करें तो सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ रहा है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 20 तारीख के आसपास ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें