फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शोध व नवाचार- एक्सपोजर विजिट स्टॉल का प्रदर्शन किया

Sun, 25 Jan 2026 08:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
आरजीपीजी कॉलेज की रिसर्च डेवलपमेंट सेल द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्व
विज्ञापन
आरजी पीजी कॉलेज की रिसर्च डेवलपमेंट सेल एवं इनोवेशन काउंसिल ने किया आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज की रिसर्च डेवलपमेंट सेल एवं इनोवेशन काउंसिल ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में शोध व नवाचार- एक्सपोजर विजिट स्टॉल का प्रदर्शन किया। स्टॉल के माध्यम से फाइन आर्ट्स, होम साइंस, इतिहास जैसे विभिन्न विषयों में किए गए शोध, नवाचार को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में संपन्न हुआ। स्टॉल पर महाविद्यालय में संचालित विभिन्न स्टार्टअप कार्यक्रमों को मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इनमें बायो-कम्पोस्ट निर्माण, धूप निर्माण, रागी से निर्मित स्नैक्स, एपिकल्चर, वरदान नेचुरोपैथी उत्पाद, ऐतिहासिक सिक्कों का संग्रह और औषधीय पौधों का संग्रह जैसे स्टार्टअप्स शामिल रहे।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, उत्तर प्रदेश ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेरठ जिलाधिकारी और मेरठ विकास अधिकारी व क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ ने स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं और महाविद्यालय के नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। उच्च शिक्षा में उनके योगदान के लिए प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में 40 शोधार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें