फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर चर्चा की

विज्ञापन
सरधना। सेंट ज़ेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में संचालकों और प्रधानाचार्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में विद्यालय संचालकों और प्रधानाचार्यों के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला लीडिंग ट्रांसफॉर्मेशन का बुधवार को समापन हो गया।
कार्यशाला में शिक्षा के बदलते परिदृश्य, नेतृत्व कौशल, विद्यालय प्रबंधन, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियां तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा संवादात्मक सत्रों, समूह गतिविधियों और प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों को नेतृत्व के आधुनिक आयामों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिनों तक चले कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने अनुभवों व विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला का आयोजन पूनम कुमार और डॉ. दीप्ति शर्मा द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने बताया कि यह कार्यशाला शैक्षिक नेतृत्व को नई दिशा देने और विद्यालयों में सकारात्मक परिवर्तन की प्रक्रिया को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें