महिला वकील की पिटाई का मामला।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
महिला वकील ने एसएसपी को दिखाई वीडियो
चार-पांच वकीलों के साथ एसएसपी से मिलने पहुंची महिला ने पिटाई का वीडियो दिखाया और कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला वकील ने मकान मालिक और उसके बेटे पर दुष्कर्म, मारपीट, जानलेवा हमले और धमकी का आरोप भी लगाया। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मकान मालिक का परिवार भी एसएसपी मिलने पहुंचा। मकान मालिक ने आरोप लगाया कि दो मई को उनकी नाबालिग बेटी को महिला अधिवक्ता ने अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत की। बच्ची जान बचाकर अपनी मां के पास पहुंची। उसके बाद महिला अधिवक्ता ने परिवार को धमकी दी थी। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर अधिवक्ता पर गंभीर धारा में गंगानगर थाने में ही केस दर्ज कर लिया है।