फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: महिला वकील को घसीट कर डंडे से पीटा, खूब वायरल हो रहीं तस्वीरें, आप भी देखें

Fri, 06 May 2022 12:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
महिला अधिवक्ता को डंडे से पीटा। - फोटो : वीडियो ग्रैब
मेरठ जनपद के गंगानगर में महिला अधिवक्ता की डंडे से पिटाई का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया। इसके कुछ घंटे बाद महिला अधिवक्ता एसएसपी से मिली और मकान मालिक और उसके बेटे पर दुष्कर्म व जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई। वहीं मकान मालिक ने महिला अधिवक्ता पर बच्ची से अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।  

पुलिस ने बताया कि छह मार्च को महिला अधिवक्ता ने गंगानगर में किराये पर मकान लिया था। मकान मालिक भूतल पर और महिला अधिवक्ता प्रथम तल पर रहते थे। मकान खाली कराने को लेकर मकान मालिक और किरायेदार महिला अधिवक्ता में विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

2 of 6
महिला वकील की पिटाई। - फोटो : वीडियो ग्रैब
आरोप है कि मकान मालिक ने महिला अधिवक्ता के हिस्से की बिजली और पानी भी काट दिया। दो मई को महिला अधिवक्ता को मकान मालिक की पत्नी, बेटी और परिवार के अन्य लोगों ने डंडों से पीटा। बाल पकड़कर खींचा और घर से बाहर निकाल दिया। पड़ोसियों ने इस मारपीट का वीडियो बनाया, जो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद महिला अधिवक्ता चार-पांच अधिवक्ताओं के साथ एसएसपी ऑफिस पर पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 6
महिला वकील की पिटाई। - फोटो : वीडियो ग्रैब
अधिवक्ता ने वीडियो पुलिस को दिखाई और मकान मालिक और उसके बेटे पर दुष्कर्म, मारपीट, जानलेवा हमले और धमकी का आरोप लगाया। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अधिवक्ता की शिकायत पर केस दर्ज होने की जानकारी पर मकान मालिक का परिवार भी एसएसपी से मिला। उन्होंने भी आरोप लगाया कि दो मई को उनकी  नाबालिग बेटी को महिला अधिवक्ता ने अपने कमरे में बुलकर अश्लील हरकत की। बच्ची जान बचाकर अपनी मां के पास पहुंची। उसके बाद महिला अधिवक्ता ने परिवार को धमकी दी थी। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर अधिवक्ता पर गंभीर धारा में गंगानगर थाने में ही केस दर्ज कर लिया है।

4 of 6
डंडे से की पिटाई। - फोटो : वीडियो ग्रैब
कई बार पुलिस बुलाई, वापस लौटाई
मकान मालिक का कहना है कि महिला अधिवक्ता हंगामा कर रही है, इसकी सूचना पर गंगानगर थाने की पुलिस कई बार उनके यहां पहुंची। अधिवक्ता पुलिस के साथ भी अभद्रता कर देती थी और खुद को कमरे में बंद कर लेती थी। जिसके चलते थाना पुलिस वापस लौट जाती थी। मकान मालिक ने एसएसपी को बताया कि कई बार वह पहले भी महिला अधिवक्ता से शिकायत कर चुके थे। 
विज्ञापन

5 of 6
महिला वकील की पिटाई। - फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले भी सुर्खियों में रही महिला अधिवक्ता 
उक्त महिला अधिवक्ता पहले भी कई बार सुर्खियों में रही है। हंगामा करने के कई वीडियो महिला अधिवक्ता के सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। कंकरखेड़ा के एक होटल में हंगामे का वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद तत्कालीन लालकुर्ती इंस्पेक्टर देवेश सिंह शर्मा के साथ अभद्रता का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महिला अधिवक्ता से मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
जांच करेगी पुलिस 
महिला अधिवक्ता और मकान मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। स्थानीय लोगों से भी मामले की जानकारी ली जा रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। - केशव कुमार, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें