मेरठ जिले में सरधना के कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति के परिवार ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। इसकी जानकारी पर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं किसी भी तरह के तनाव को देखते हुए पुलिस भी सचेत हो गई है।
सरधना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी अनुसूचित जाति के बिजेंद्र के परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया है। बिजेंद्र का कहना है कि उसकी बेटी अक्सर बीमार रहती थी। काफी उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। एक दिन वह बेटी को लेकर चर्च पहुंचा और फादर से संपर्क किया। इसके बाद बेटी को आराम मिलने लगा और वह ठीक हो गई। उस घटना के बाद उसका ईसाई धर्म के प्रति लगाव बढ़ता गया और उसने परिवार समेत ईसाई धर्म अपना लिया।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक ने अपनाया हिंदू धर्म, शहजाद से बना संदीप, ये रही बड़ी वजह
वहीं मंगलवार को जैसे ही इसकी सूचना खुफिया विभाग को लगी, तो वह सतर्क हो गया। खुफिया विभाग ने इस संबंध में थाना पुलिस को भी अवगत करा दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्राम प्रधान मुकेश उर्फ हप्पू का कहना है कि बिजेंद्र के परिवार ने धर्म परिवर्तन किया है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। मामले का पता कराया जा रहा है।
मामला संज्ञान में आ गया है। एक परिवार द्वारा धर्म परिवर्तन करने की बात सामने आ रही है। फिलहाल इस मामले कोई विरोध या आपत्ति जैसी बात नहीं है, फिर भी जांच कराई जा रही है। साथ ही पुलिस भी सतर्क है।
- उपेंद्र मलिक, एसओ सरधना
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/