फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 वीं मंडलीय राईफल/पिस्टल शूटिंग का समापन।

विज्ञापन
विज्ञापन
65 वी मंडलीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

मवाना। महर्षि दयानंद सरस्वती इंटर कालेज पिलौना में दो दिवसीय 65 वी मंडलीय राइफल/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिसमें मेरठ व बागपत के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएन इंटर कालेज मेरठ के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्रीड़ा अधिकारी आनंद शर्मा व मंडल अध्यक्ष विपिन भारद्वाज ने फीता काटा। प्रतियोगिता में मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, जीबी नगर, हापुड़ आदि जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर 14 पिस्टल में मेरठ के भैंसा गांव निवासी संयम ने 378/400 अंक के साथ प्रथम, आर्यन खत्री ने 375/400 अंक लेकर द्वितीय स्थान, अंडर 17 राइफल स्पर्धा में नैडू के हितेश धामा ने 393/400 अंक पर प्रथम, पिलौना के कुनाल मलिक 387/400 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर 19 पिस्टल में बागपत के सागर डागी और हरिओम क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे। वहीं, राइफल स्पर्धा में बागपत की अविना प्रथम, नितिन पाल द्वितीय रहे। छात्राओं में अपने अपने ग्रुप में दीपा, खुशी तोमर, निशु खोखर ने प्रथम तथा कनक, शगुन एवं मानवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों को 17 से 19 सितंबर तक विद्यालय की शूटिंग रेंज में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुन लिया गया है। व अतिथियों ने विजेताओं को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें