रोडवेज सिटी बस सेवा से यात्रियों को मिली राहत
मेरठ। लंबे समय बाद रोडवेज की सिटी बस सेवा से यात्रियों को राहत मिलने लगी है। सभी सात रूटों पर बसों के संचालन से यात्रियों का आवागमन पहले से बेहतर हो पाया है। शासन ने मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को मेरठ और आसपास के रूटों पर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 80 सीएनजी बस मुहैया कराई हैं। बसों के पंजीकरण आदि कार्य पूरे नहीं होने और संचालन संबंधी कार्यों में आ रही दिक्कत के चलते करीब 22 बसें संचालित नहीं हो पा रही थीं, लेकिन अब सभी बसों के आरटीओ से संबधित कार्य पूरे हो गए हैं। अब 78 बसें संचालित हो रही हैं।
सोहराबगेट स्थित सिटी बस अड्डे से सभी बस सुबह से दोपहर तक निर्धारित रूटों पर निकलती हैं। कंपनी के एमडी केके शर्मा ने बताया कि रोडवेज सिटी बस सेवा अब पूरी तरह सुचारु हो गई है। सभी बसों को रोजाना निर्धारित समय पर संचालित किया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर सेवा देना ही कंपनी का मुख्य ध्येय है।
इन रूटों पर हो रहा बसों का संचालन
रूट का नाम बसों की संख्या
मेरठ-सरधना 23
मेरठ-मोदीनगर वाया मोदीपुरम 28
मेरठ-किठौर 14
मेरठ-सिवाया 04
मेरठ सिटी स्टेशन 04
मेरठ-करनावल 03
मेरठ-भोला सतवाई 02
-----------------------------------------------
कुल बस 78
---------------------------------------------