फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कालंद रोड नई बस्ती में सफाई अभियान से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कालंद रोड नई बस्ती में नगर पालिका की टीम ने बस्ती में सफाई अभियान का दूसरा दिन संचालित किया, जिसमें नालियों की सफाई के साथ-साथ बस्ती में जमा कूड़े और सिल्ट को हटाया गया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग लंबे समय से गंदगी और कचरे के ढेर से परेशान थे। शिकायतों के बावजूद डेयरी संचालकों की लापरवाही और प्रशासन की अनदेखी के कारण स्थिति बदतर हो गई थी। तीन दिन पहले बस्तीवासियों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर चिपकाकर अपनी समस्याओं का विरोध किया। इसके बाद नगर पालिका ने तत्काल सफाई अभियान शुरू किया। पालिका चेयरपर्सन सबीला बेगम ने कहा कि मोहल्ले में पूर्ण सफाई सुनिश्चित होने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने डेयरी संचालकों से भी अपील की कि वे सफाई में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें