लावड़- श्रीमद्भागवत कथा में कथा का वर्णन करतीं कथा वाचिका साध्वी श्यामलता देवी। स्रोत : आयोजक
लावड़। लावड़-मसूरी मार्ग स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचिका साध्वी श्यामलता देवी ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। बाल लीला का वर्णन सुनने के लिए कथा में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के बीच साध्वी श्यामलता देवी ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रद्धालु नृत्य करने पर विवश हो गए। इस दौरान धर्म सिंह, सोनू, विपुल, श्यामलाल, विनोद, जय सिंह, कृष्णपाल, जयप्रकाश, बाबूराम, यशवीर, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
लावड़- श्रीमद्भागवत कथा में कथा का वर्णन करतीं कथा वाचिका साध्वी श्यामलता देवी। स्रोत : आयोजक