फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैडमिंटन में रेड हाउस व क्रिकेट में येलो हाउस जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्पोर्ट्स इवेंट, स्पोर्ट्स मीट में मेडिकल कॉलेज मेरठ के एलाइड व हेल्थ केयर पाठ्यक्रम और फार्मेसी विभाग ने भाग लिया। सभी पाठ्यक्रमों के चिकित्सकों को अलग-अलग ग्रुप हाउस (रेड हाउस, ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस, व्हाइट हाउस, ऑरेंज हाउस व येलो हाउस) में बांटा गया है। इनमें सभी ने कई खेलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स मीट के तीसरे दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कैरम बोर्ड व एथलेटिक्स आदि खेल खेले गए। बैडमिंटन में रेड हाउस प्रथम रही। खो-खो में रेड हाउस, ग्रीन हाउस, व्हाइट हाउस ने अपने-अपने लीग मैच जीते। ग्रीन हाउस ने फाइनल में जगह बनाई। क्रिकेट में येलो हाउस ने फाइनल मैच जीता। फाइनल से पहले राष्ट्रगान भी गाया गया।
प्राचार्य डॉ. आर सी गुप्ता के नेतृत्व में एलाइड एवं हेल्थ केयर सोसाइटी व फार्मास्यूटिकल सोसाइटी की ओर से प्रतियोगिता चल रही है। एलाइड एवं हेल्थकेयर पाठ्यक्रम के डीन डॉ. योगेश मणिक, फार्मेसी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राहुल सिंह और नर्सिंग कॉलेज के टीचर्स हितेश चौधरी, सीपी पांडे, टेक्नीशियन संवर्ग से मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें