फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Weather Forecast: जुलाई के पहले 10 दिन में हुई झमाझम बारिश, 10 वर्ष में दूसरी बार टूटा रिकॉर्ड

Thu, 10 Jul 2025 12:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में जुलाई के शुरुआती 10 दिनों में 90.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 10 वर्ष में दूसरी सबसे ज्यादा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मेरठ में फिल्मिस्तान रोड पर जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार मानसून की रफ्तार ने गर्मी और उमस से जूझ रहे मेरठ वासियों को राहत दी है। जुलाई माह के शुरुआती 10 दिनों में बारिश ने पिछले वर्षों के आंकड़े पीछे छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला प्रभारी अशोक गुप्ता के अनुसार, गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे माह की कुल बारिश 90.7 मिमी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 10 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ 
विज्ञापन

मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
यह बीते 10 वर्ष में दूसरी सबसे ज्यादा दर्ज की गई जुलाई की शुरुआती बारिश है। वर्ष 2023 में इसी अवधि में 151 मिमी बारिश हुई थी, जबकि 2024 में सिर्फ 56.3 मिमी।

विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई 2025 की बारिश पिछले कई वर्ष का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है और सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना बनी हुई है।

गुरुवार को सुबह से ही रिमझिम फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। तेज गर्मी और उमस से जूझ रहे शहरवासियों को इससे खासी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें: Earthquake: मेरठ समेत एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत 
विज्ञापन

मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम के अनुसार, इस वर्षा से किसानों को भी बड़ा लाभ होगा। धान की बुवाई शुरू हो चुकी है, और लगातार बारिश धान, गन्ना और चारे की फसलों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रही है।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 29.3°C
 न्यूनतम: 25° 
उच्चतम: 30.5°
सूर्योदय  05:28 am
सूर्यास्त 07:21 pm
हवा की गति -11.1 km/h
आर्द्रता -75%
बारिश की संभावना -25%
चंद्रोदय -7:19 pm
चंद्रास्त - 5:31 am 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें