फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हस्तिनापुर में प्राचीन पांडव टीले पर मिली ब्रह्मा की दुर्लभ मूर्ति, पुरातत्व लैब भिजवाया  

Wed, 03 Jul 2019 02:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ब्रह्मा जी की दुर्लभ मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के हस्तिनापुर में स्थित प्राचीन पांडव टीले पर ब्रह्मा जी की दुर्लभ मूर्ति प्राप्त हुई है। जानकारी लगने पर पुरात्तव विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मूर्ति की जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


उल्टा खेड़ा के नाम से मशहूर पांडव टीले पर बुधवार सुबह मिली ब्रह्मा जी की दुर्लभ मूर्ति को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

तीन मुख वाली इस मूर्ति में भगवान ब्रह्मा कमल के फूल पर विराजमान हैं। वहीं मूर्ति एक खास तरह के पत्थर से बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीण इसे महाभारत काल की मूर्ति बता रहे हैं। 

सूचना मिलने पर पुरातत्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। अधिकारियों ने मूर्ति को अपने कब्जे में लेकर आगरा स्थित पुरातत्व विभाग की लैब में जांच के लिए भिजवाया है।

अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद ही यह पता लगाया जा सकेगा कि यह मूर्ति महाभारत काल की है या नहीं। साथ ही यह किस पत्थर से निर्मित है इसकी भी जांच की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें