एक ट्रेन में अधिकतम नौ कोच लगाए जा सकते हैं। फिलहाल छह कोच की ट्रेन में एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा, एक कोच प्रीमियम श्रेणी के यात्रियों के लिए और चार अन्य कोच स्टैंडर्ड श्रेणी के होंगे। फिलहाल साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक महज 17 किलोमीटर के खंड पर रैपिडएक्स ट्रेनों का संचालन शुरू होगा।
ऐसे में माना जा रहा है कि शुरुआती दौर में इनमें सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम रहेगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि अगले साल मार्च-अप्रैल तक मोदीनगर साउथ तक इन ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद जून 2025 में मेरठ तक पूरे कॉरिडोर पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।