दिल्ली से मेरठ के बीच प्रस्तावित रैपिड ट्रेन के संशोधित ले आउट पर गति और दूरी पर गहन अध्ययन हो रहा है। एनसीआरटीसी ने इस बाबत स्पीड पर सबसे ज्यादा फोकस किया। नई फैक्ट शीट में बताया है कि सौ किमी प्रति घंटे के औसत से रैपिड ट्रेन चलेगी और मेरठ से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली तक पहुंचने में 65 मिनट लेगी।
नेशनल कैपिटल रीजन कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) इस पूरे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। मुख्यत: एनसीआरटीसी के तीन प्रोजेक्ट हैं। दिल्ली से मेरठ वाया गाजियाबाद रैपिड चलनी है।
इसके अलावा दिल्ली से पानीपत वाया सोनीपत और दिल्ली से अलवर वाया गुरुग्राम इस ट्रेन को चलाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। मेरठ दिल्ली की बात करें तो इस पर भी काम शुरू होना है यूपी सरकार इस बाबत एनओसी जारी कर चुकी है। कई नए बिंदुओं पन एनसीआरटीसी ने प्रोजेक्ट बनाया है।
सरायकालेखां तक 55 मिनट
एनसीआरटीसी इस ट्रेन का नया लुक जारी कर चुकी है। इसके साथ ही नई फैक्ट शीट भी जारी की गई है। इसे मुताबिक अब यह ट्रेन दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड 82 किमी की दूरी तय करेगी। मेरठ से दिल्ली सरायकाले खां तक पहुंचने में ट्रेन 55 मिनट का समय लेगी जबकि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने में लगभग दस मिनट और लगेंगे।
लगातार इस प्रोजेक्ट को बेहतर करने पर काम हो रहा है। दिल्ली मेरठ एलाइनमेंट पर भी प्रगति है। भू तकनीकी सर्वेक्षण व अन्य कार्य हो रहे हैं।
- सुधीर कुमार शर्मा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/