रैपिड रेल के पिलर निर्माण का कार्य चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दिल्ली रोड पर नवीन मंडी के आगे रैपिड रेल के लिए भूमिगत स्टेशन का कार्य किया जाना है। इसके लिए एनसीआरटीसी ने यातायात पुलिस से डायवर्जन की मांग की थी। लेकिन इसके लिए अभी अगले दस दिनों तक कोई प्लान नहीं है। दिल्ली रोड स्थित ब्रह्मपुरी स्टेशन से आगे एचआरएस चौराहे से बेगमपुल तक भूमिगत टनल का कार्य किया जाना है। इस 5.8 किलोमीटर टनल में तीन स्टेशनों को बनाया जाना है। उसका रैंप ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास से ही शुरू किया जाना है।
यातायात डायवर्जन के लिए पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर से होते हुए मेट्रो प्लाजा तक वाहनों को जाने का प्लान तैयार किया है। वहीं, बेगमपुल से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चलते रहेंगे। उनके लिए कोई डायवर्जन प्लान नहीं होगा। इसके लिए नगर निगम की मदद भी ली गई है। ट्रांसपोर्ट नगर से अतिक्रमण हटाया गया है। जिससे भारी वाहन आसानी से ट्रांसपोर्ट नगर से होते हुए वाया बागपत रोड, मेट्रो प्लाजा तक पहुंच सकें। डायवर्जन होने से पहले जनहित में यातायात पुलिस सूचना जारी करेगी। इसके बाद ही शहर की महत्वपूर्ण दिल्ली रोड पर डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। वहीं, अभी कितने दिन के लिए डायवर्जन लागू होगा। ऐसा भी कोई तय नहीं किया गया है।