फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल निर्माण में तेजी: 17 मीटर गहरी सुरंग में उतरी मशीन, मेरठ में बनने लगे छह स्टेशन, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Wed, 09 Mar 2022 04:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

रैपिड रेल का निर्माण तेजी से चल रहा है। मेरठ में 17 मीटर गहराई में सुरंग खुदाई मशीन को उतारा गया है। वहीं शहर में रैपिड रेल के छह स्टेशन बनने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
रैपिड रेल मेरठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए मेरठ में भैंसाली स्टेशन पर करीब 17 मीटर गहराई में सुरंग खुदाई मशीन को फिट किया जा रहा है। स्टेशन पर शॉफ्ट बनाकर मशीन को फिट करने की तैयारी की जा रही है। सुरंग में इंजीनियरों के जाने के लिए 80 सीढ़ियां बनाई गई हैं। एक अप्रैल से भैंसाली स्टेशन से मेट्रो प्लाजा की तरफ सुरंग खुदाई मशीन चलाई जाएगी।

विज्ञापन


उधर, दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल के लिए मेरठ में छह स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसमें तीनों भूमिगत स्टेशन के लिए सुरंग खुदाई प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भैंसाली, बेगमपुल और मेरठ सेंट्रल भूमिगत स्टेशन की ऊपरी छत का निर्माण कार्य भी चल रहा है। वहीं मंगलवार को बेगमपुल भूमिगत स्टेशन की छत का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। बेगमपुल स्टेशन पर रैपिड और मेट्रो दोनों सेवाएं शहरवासियों को मिलेगी। मेरठ में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाना है।

बताया गया कि भैंसाली में मेट्रो रेल का भी स्टेशन बनेगा। यहां स्टेशन का ऊपरी तल बनाने का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद कॉनकोर्स लेवल का निर्माण किया जाएगा। दिन-रात तेजी से चल रहे कार्य को अगले डेढ़ वर्ष में पूरा किया जाना है। इसके लिए शेड्यूल भी तैयार कर लिया गया है। पहले चरण में भैंसाली से मेरठ सेंट्रल (मेट्रो प्लाजा) की ओर सुरंग खुदाई मशीन चलाई जाएगी। खास बात यह है कि जमीन के अंदर 17 मीटर नीचे सुरंग खुदाई चलती रहेगी और ऊपर मकानों को किसी तरह की कोई क्षति नहीं होगी। 
विज्ञापन


क्रेन से जोड़ रहे मशीन के पुर्जे
सुरंग खुदाई मशीन के पुर्जों का वजन करीब 100 टन है। इस मशीन के पुर्जें को जोड़ने के लिए भैंसाली स्टेशन पर क्रेन लगाई गई है। वहीं, इसे आगे-पीछे करने के लिए ट्रेन का ट्रैक बनाया गया है। जिससे मशीन को आसानी से पुर्जों को उठाकर चलाया जा सके।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ के घर को 15 घंटे खंगालती रही आयकर टीम, शोरूम और फैक्टरी पर भी जांच, बाहर से आया खाना

विज्ञापन

आनन्ंद विहार में बनेगी दो किलोमीटर लंबी सुरंग 
रैपिड के भूमिगत कॉरिडोर में आनंद विहार से दिल्ली न्यू अशोक नगर स्टेशन तक सुरंग (टनल) का काम शुरू हो गया है। वहीं वैशाली से आनंद विहार तक दो किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है। सुरंग में रैपिड ट्रेन चलाने के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। आपातकाल में निकलने के लिए हर 250 मीटर पर विशेष मार्ग (क्रॉस पैसेज) होगा। रैपिड ट्रेन के आने और जाने के लिए दो अलग-अलग सुरंग बनाई जाएंगी।

22 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा होगा बेगमपुल स्टेशन
लगभग 22 मीटर लंबे और 30 मीटर चौड़े छत के विशाल स्लैब की कास्टिंग पूरी कर ली गई है। इस ऊपरी छत के स्लैब की कास्टिंग के लिए लगभग दो मीटर की मोटाई के रिइंफोर्स्मेंट केज (लोहे के जाल) को स्टेशन के डी वाल के सहारे स्थापित कर उसकी कंक्रीटिंग की गई है। यह कार्य अप्रैल 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। ऊपरी छत के निर्माण कार्य के बाद नीचे की मिट्टी निकाली जाएगी। इसके बाद कॉनकोर्स लेवल का निर्माण किया जाएगा और उसके लिए भी छत बनाई जाएगी। कॉनकोर्स लेवल पर यात्रियों के लिए सुरक्षा जांच किओस्क और टिकट काउंटर के अलावा प्लेटफार्म लेवल पर जाने के लिए एएफसी (ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन) गेट आदि होते हैं। 

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी: प्लाइवुड की कीमत 16 लाख, बिल 9 लाख का, ऐसे होती है करोड़ों की टैक्स चोरी 

निर्माण कार्य की करा रहे वीडियोग्राफी
हर महीने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम निर्माण कार्य की वीडियोग्राफी करा रहे हैं। फरवरी माह तक मेरठ में छह स्टेशनों का निर्माण शुरू हो चुका है। इसमें स्टेशन पर हो रहे निर्माण सहित कॉस्टिंग यार्ड में बन रहे ट्रैक स्लेब आदि बनाए जा रहे हैं। अभी तक परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल स्टेशन का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें