फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल के तीन कार्यों सहित 21 को मंजूरी, सर्विस रोड पर काम शुरू

Tue, 09 Jun 2020 12:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रैपिड रेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार के रैपिड रेल प्रोजेक्ट में भी अड़ंगा लगाया जा रहा है। कई बार आवेदन करने के बाद भी पल्लवपुरम के पल्हैड़ा में निर्माण कार्य को अनुमति नहीं दी जा रही थी। डीएम द्वारा जारी सूची में पल्हैड़ा हॉटस्पॉट में शामिल नहीं था। एनसीआरटीसी ने एक बार फिर अनुमति मांगी। जिसके बाद रैपिड के तीन कार्यों को अनुमति दी गई। 

विज्ञापन


एनसीआरटीसी अब रैपिड के कार्य को तेज गति से करना चाहता है। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक पिलर बनने शुरू हो गए है। अब मेरठ के इलाके में निर्माण कार्य से पहले लाइन शिफ्टिंग, सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। यही कार्य पल्हैड़ा और मेरठ कैंट में किए जाने थे। जिन्हें अनुमति नहीं दी जा रही थी। सोमवार शाम एडीएम प्रशासन और परियोजना निदेशक की बैठक के बाद निर्माण को अनुमति दी गई। इससे पहले रैपिड रेल प्रोजेक्ट में मोहिद्दीनपुर में फुट ओवरब्रिज, परतापुर तिराहे पर पिलर निर्माण, शताब्दीनगर तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य को मंजूरी दी जा चुकी है। 

384 कार्यों को मंजूरी अभी तक
मेरठ जिले में कमेटी ने अभी तक 384 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। सोमवार को 21 निर्माण कार्यों की मंजूरी में सिवालखास नगर पंचायत के दस, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मेरठ के आठ कार्य भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


- आवास विकास के कार्य अटके 
आवास विकास परिषद के अधिकारी निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर सोमवार को विकास भवन पहुंचे। लेकिन इनके अधिकतर सभी कार्य कंटेनमेंट जोन में हैं। शास्त्रीनगर में रिंग रोड, सीसीएसयू में निर्माण, 44वीं वाहिनी के पास निर्माण को अनुमति नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला से हुई थी ये बड़ी चूक, फिर खुल गया पूरा राज, पढ़िए पूरा अपडेट

विज्ञापन

11 को एक्सप्रेस-वे का कार्य रोकेंगे किसान 
एक समान मुआवजे की मांग कर रहे किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विभिन्न गांवों के किसानों ने बैठक कर रणनीति तय की। सपा नेता पवन गुर्जर ने सोलाना गांव में किसानों से बात की। उन्होंने कहा कि इस बार मुआवजा लेकर ही मानेंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो 11 जून को एक्सप्रेस-वे का कार्य रोका जाएगा। उन्होंने टोल प्लाजा पर धरना देने की बात भी कही है। बैठक में सोलाना, काशी भूड़भराल, परतापुर आदि गांव के किसान मौजूद रहे। वहीं रविवार को गाजियाबाद जिले के मुरादाबाद गांव में लगभग 26 गांवों के किसानों ने एक्सप्रेस-वे का कार्य रोकने का एलान किया था। इस मौके पर महबूब अली, साहवेज, भारत, साहिब, हाजी जुनेद, बोबी, जयचंद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला संवाद में नितिन गडकरी बोले- मेरठ-पौड़ी मार्ग का निर्माण महत्वपूर्ण, कहां अटका दिखवाएंगे

सर्विस रोड पर काम शुरू 
मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस-वे स्थित परतापुर तिराहे से बाईपास की ओर सोमवार को सर्विस रोड को बनाने का काम शुरू हो गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें