तय हुआ कि मोदीपुरम में डिपो के लिए जमीन किसानों से सहमति के आधार पर ली जाएगी। भैसाली बस अड्डे और बस डिपो को मोदीपुरम एवं मेरठ दक्षिण स्टेशन के निकट स्थानांतरित किया जाएगा। टर्मिनल पर सुरक्षा प्रबंधन, साहिबाबाद से दुहाई के बीच फीडर बस सर्विस, साहिबाबाद में प्रवेश एवं निकास के निर्माण के लिए यूपीसीडा से संबंधित मुद्दे पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर अपर आयुक्त महेन्द्र प्रसाद, जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एनसीआरटीसी एवं परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारी और वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी गाजियाबाद राकेश सिंह, आरएम के.के शर्मा आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: दीपक हत्यकांड: खुलासे पर सवाल, कटा सिर सड़क पर रख धरने पर डटे लोग, दी पलायन की चेतावनी
अधूरी जानकारी वाले अफसरों को चेतावनी
कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेरठ मंडल की रैंकिंग में सुधार लाना होगा। इस पर रोजाना रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने विवाह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना, छात्रवृत्ति योजना, पेेंशन योजना, सहभागिता, सोलर पंप योजना, आयुष्मान आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
कमिश्नर ने अधूरी जानकारी देने वाले अधिकारियों को अगली बैठक में पूरी सूचना के साथ आने की हिदायत दी। बी एवं सी श्रेणी वाली योजनाओ में सुधार कर ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। वहीं, आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए भी कहा।