दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल के लिए अब दुहाई में डिपो की तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। पिछले कुछ समय से यहां जमीन को लेकर अड़चनें थीं, लेकिन अब यहां ट्रेनों को खड़ा करने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है।
रैपिड रेल के लिए दुहाई और मेरठ में डिपो बनाए जाने हैं। 82 किमी के इस ट्रैक में दो स्थानों पर रैपिड रेल का रख-रखाव होगा। दुहाई डिपो में 12 आरआरटीएस ट्रेनों को खड़ी करने की क्षमता होगी। तीन निरीक्षण लाइनों और दो कार्यशाला लाइनों के साथ-साथ लगभग एक किमी की रनिंग टेस्ट ट्रैक भी होगा।
मेरठ में भी मोदीपुरम में डिपो बनाने के लिए जमीन को खोजा जा रहा है। इस कॉरिडोर के कुछ ट्रेन सेट्स को मोदीपुरम डिपो में खड़ा किया जाएगा। रैपिड रेल को रातभर डिपो में रखा जाएगा। जहां उनके रख-रखाव, सफाई, मरम्मत आदि की व्यवस्था होगी। दुहाई में जितनी जमीन अधिकृत की गई उस पर डिपो निर्माण गतिविधियों को शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: हस्तिनापुर और शाकंभरी तीर्थ के आएंगे ‘अच्छे दिन’, हालात सुधारने का खाका तैयार
ये होगा कार्य
ट्रेन सेट्स की रख-रखाव की सुविधा, एक स्वचालित ट्रेन वाशिंग प्लांट, चालक प्रशिक्षण सुविधा, डिपो कंट्रोल सेंटर, बैकअप ऑपरेशनल कंट्रोल सेंटर, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि होंगे।
यह भी पढ़ें: यूपी: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, ब्राह्मण समाज से होना चाहिए मुख्यमंत्री चेहरा
अग्रणी सुविधाएं होंगी
एनसीआरटीसी ने दुहाई में आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले डिपो का निर्माण शुरू किया है। अत्याधुनिक सुविधाओं वाले इस डिपो में आरआरटीएस ट्रेनों के रख-रखाव के लिए अग्रणी सुविधाएं होंगी। इस डिपो में गाड़ियों की साफ-सफाई, मरम्मत, समय-समय पर रख-रखाव आदि की व्यवस्था होगी।
- पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/