मेरठ में मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
सेना दिवस पर मेरठ छावनी में शुक्रवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। घने कोहरे के बीच भी युवाओं और सेना के अधिकारियों ने दस किलोमीटर की दौड़ पूरी की। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज स्थित हेलीपैड से शुरू हुई मिनी मैराथन में सेना के जवानों ने हिस्सा लिया। सेना दिवस की थीम भारतीय सेना बलवान और समर्थ का संदेश देते हुए इस मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।
मिनी मैराथन को तीन आयु वर्ग में आयोजित किया गया। इसमें 18 से 30 वर्ष, 30 से 40 वर्ष, 40 वर्ग से अधिक आयु के लिए तय था। मैराथन का रूट डॉग ट्रेनिंग फेकल्टी रोड होते हुए, आरवीसी कैंटीन, रुड़की रोड, लेखा नगर, फायरिंग रेंज होते हुए हेलीपैड पर खत्म हुई। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज के कमांडेंट मेजर जनरल प्रमोद बत्रा ने सेना दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि फिट रहने के लिए दौड़ना जरूरी है। उन्होंने खुद मिनी मैराथन में भाग लिया। उन्होंने 10 किलोमीटर की दौड़ 49.48 मिनट में पूरी की।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: हस्तिनापुर और शाकंभरी तीर्थ के आएंगे ‘अच्छे दिन’, हालात सुधारने का खाका तैयार
ये रहे प्रथम स्थान पर
18 से 30 आयु वर्ग
नायक अजीत सिंह, 16 राजपुताना राइफल्स
30 से 40 वर्ष आयु वर्ग
हवलदार अतवा भगत, 223 फील्ड रेजीमेंट
40 से अधिक आयु वर्ग
कर्नल अनूप सिंह, 509 एएसी बटालियन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/