फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल के लिए एलीवेटेड ट्रैक का रास्ता साफ, अब मिलेगी रफ्तार, इस कंपनी को मिला टेंडर

Sat, 10 Oct 2020 05:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
एक और अच्छी खबर रैपिड रेल के लिए आ रही है। मेरठ शहर में भी अब निर्माण कार्य शुरू होने के अंतिम चरणों में पहुंच गया है। बेगमपुल से लेकर रैपिड रेल के अंतिम स्टेशन मोदीपुरम तक बनाए जाने वाले एलीवेटेड ट्रैक की बाजी को एलएंडटी (लार्सन एंड टुब्रो) कंपनी ने जीत लिया है। अब इस पर अंतिम मुहर एनसीआरटीसी लगाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
एलएंडटी ने पांच कंपनियों के मुकाबले सबसे कम 12 किमी की 723 करोड़ रुपये की बोली लगाई। इस टेंडर में पांच स्टेशन बनाए जाने हैं। एक स्टेशन शताब्दी नगर से आगे ब्रह्मपुरी बनाया जाना है। ब्रह्मपुरी एलीवेटेड स्टेशन है। इसके बाद मेट्रो प्लाजा के मेरठ सेंट्रल स्टेशन से बेगमपुल तक भूमिगत स्टेशन हैं। 

अब शहर में सिर्फ मेट्रो प्लाजा से बेगमपुल तक बनाए जाने वाले भूमिगत ट्रैक का फाइनल होना बचा है। बेगमपुल से मोदीपुरम तक एलीवेटेड ट्रैक का फाइनल होने के बाद अब रैपिड रेल कार्य में तेजी लाएगा। वहीं, सिग्नल सिस्टम के लिए दो कंपनियों ने बोली लगाई हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
82 किमी ट्रैक के लिए सिग्नल सिस्टम के लिए सीमेंस और एल्सटॉम कंपनियों ने बोली लगाई है। एनसीआरटीसी ने दोनों कंपनियों की टेंडर बोली को तकनीकी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। तकनीकी परीक्षण में पास होने के बाद दोनों का वित्तीय परीक्षण किया जाएगा। 

इसके बाद सिग्नल टेंडर को फाइनल कर दिया जाएगा। रैपिड रेल के सिग्नल सिस्टम पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 

यह भी पढ़ें: यूपी: अखाड़ा बन गया नगर निगम का दफ्तर, अधिकारियों में चले लात-घूंसे, ये है पूरा मामला

4 of 6
रैपिड रेल के अंदर का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
यूरोपियन सिस्टम पर है सिग्नल 
इस तकनीक से सिग्नल लागू होने से दो किमी के बीच में ही एक के पीछे-एक ट्रेन चल सकेगी। वहीं, इंजन में भी एक उपकरण लगाया जाएगा। जिसमें लाल सिग्नल आते ही ऑटोमेटिक ब्रेक लग जाएंगे। वहीं, इस तकनीक में लोको पायलट ओवरस्पीड नहीं कर पाएंगे। इस सिग्नल की मदद से गति भी नियंत्रित रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला
जंगपुरा में होगा कंट्रोल सिस्टम
82 किमी के रैपिड रेल ट्रेक का कंट्रोल सिस्टम सराय काले खां के पास जंगपुरा में बनाया जा रहा है। इसकी मदद से यहीं से ही रैपिड रेल का कंट्रोल सिस्टम बनाया जाएगा। यहीं से ही कमांड द्वारा रैपिड रेल का संचालन किया जाएगा। इसके स्टेबलिंग यार्ड बनाने की भी तैयारी की जाने लगी है। 

बेगमपुल से मोदीपुरम तक ये स्टेशन हैं शामिल 
एमईएस, डौरली, मेरठ नॉर्थ, मोदीपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रैपिड रेल के पिलर निर्माण का कार्य चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
परीक्षण के बाद होगा फाइनल
सिग्नल सिस्टम के लिए दो कंपनियों ने बोली लगाई है। पूरा परीक्षण करने के बाद ही फाइनल पता चल सकेगा। एलएंडटी ने बेगमपुल से मोदीपुरम तक सबसे कम बोली लगाई है। इनके कागजों की जांच करने के बाद टेंडर को एवार्ड किया जाएगा। - पुनीत वत्स, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें