भेसाली पर रैपिड रेल का चल रहा निर्माण कार्य
- फोटो : amar ujala
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर में मेरठ में सुरंग खोदाई का निर्माण शुरू किया जा चुका है। 5.8 किमी की सुरंग में सबसे लंबी 1.8 किमी भैसाली स्टेशन से मेरठ सेंट्रल (दिल्ली चुंगी) तिराहे तक बनाई जानी है। इसके बाद भैसाली से बेगमपुल तक एक किमी और बेगमपुल से गांधी बाग के पास तक 700 मीटर की सुरंग बनाने का कार्य किया जाएगा। इसमें आने-जाने के लिए दो सुरंग बनाई जा रही हैं।
हाल ही में नौ अप्रैल को भैसाली स्टेशन से सुरंग बनाने की शुरुआत हो चुकी है। सुरंग खोदाई मशीन सुदर्शन से सुरंग बनाने का कार्य दिन-रात किया जा रहा है। मेरठ में तीन भूमिगत स्टेशन मेरठ सेंट्रल, भैंसाली और बेगमपुल बनाए जाने हैं। इन भूमिगत स्टेशनों को आपस में सुरंग के जरिये जोड़ने का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
मेरठ: महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे, मां व शिशु चारों स्वस्थ्य, एक बार में पूरा हो गया परिवार
भैसाली से ही प्रवेश करेगी मशीन
सुरंग बनाने के लिए मशीन को मेरठ सेंट्रल और बेगमुपल की ओर ले जाने के लिए भैसाली से प्रवेश कराया जा रहा है। इसके लिए बेगमपुल के ओर के टनल निर्माण के लिए उत्तर में एक लॉचिंग शाफ्ट बनाई जा रही है। जिससे बेगमपुल की ओर जाने वाली जुड़वां सुरंग के लिए सुरंग खोदाई मशीन- सुदर्शन लांच की जाएगी। इस टनल को बनाने के बाद मशीन को बाहर निकालने के लिए बेगमपुल पर रिट्रीविंग शाफ्ट बनाया जा रहा है।