कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस को सौंपा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। इस संबंध में बच्ची के दादा ने कोतवाली में अंकित पुत्र आजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दो बिरादरी से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। मासूम बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
कहां सुरक्षित हैं बेटियां
दादा ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण बच्ची को नलकूप पर अकेले छोड़ दिया। उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी सुरक्षित नहीं है। युवक उसके साथ दरिंदगी भी कर सकता है।
पुलिस से रहम की भीख मांगने लगा आरोपी
मासूम बच्ची से रेप करने का आरोपी कोतवाली में पुलिस के पैरों में गिरकर रहम की भीख मांगने लगा। कह रहा था कि साहब गलती हो गई। फिर से ऐसा काम नहीं करूंगा।
बेटियों को अकेला मत छोड़िए, दरिंदे घूम रहे है
मासूम के साथ दुष्कर्म का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दोघट थाना क्षेत्र में खेत में अकेली बैठी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने अपनी ही बेटी से अप्राकृतिक कुकर्म किया था और अब बागपत कोतवाली क्षेत्र में मासूम के साथ घटना हो गई। पुलिस रेप की घटना तो दूर छात्राओं व महिलाओं से छेड़छाड़ तक की घटनाएं नहीं रोक पा रही है। एंटी रोमियो टीम भी नाकाम साबित हो रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/