रेप से पहले बच्ची ने आरोपी की पकड़ से छूटने की तमाम कोशिश की, लेकिन उसने उसे नहीं छोड़ा। बच्ची ने शोर भी मचाया, तो उसका मुंह बंद कर दिया। उसे कंधे पर उठाकर गन्ने के खेत में ले गया। बीच में बच्ची कंधे से गिर गई। इससे उसके सिर में चोट लगी। उसके दोनों हाथ सलवार के नाड़े से बांध दिए। बच्ची ने मरते दम तक जान बचाने के लिए खूब संघर्ष किया। आपोपी ने फंसने के डर से उसे मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने घर चला गया।
बेहोश होने के बाद भी करता रहा रेप
आरोपी केशो ने बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। रेप के दौरान ही बच्ची बेहोश हो गई। बेहोशी में भी वह उसके साथ रेप करता रहा।
परिजनों ने किया आरोपी के घर में हंगामा
मृतक बच्ची के परिजनों ने आरोपी के घर में जमकर हंगामा किया और उसके परिजनों को खरी खोटी सुनाई। आक्रोशित भीड़ को देखकर परिजन अंदर कमरे में छिप गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत किया। समाज के लोगों ने कहा कि आरोपी केशो को फांसी की सजा होनी चाहिए। उसके परिवार का भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
बच्ची की मौत का नहीं है कोई पछतावा
पकड़े गए आरोपी केशो को बच्ची की मौत का कोई पछतावा नहीं था। वह कह रहा था कि उसने ही बच्ची का रेप किया है। इससे पहले भी वह गांव की ही एक युवती से रेप कर चुका है। आरोपी अविवाहित है। उसकी उम्र 38 साल के करीब है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/