फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: एक अगस्त से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डायवर्जन, दो से वनवे होगा

Sat, 30 Jun 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। पुलिस लाइन में कांवड़ सेल गठित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जल्द ही कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों की बैठक पुलिस लाइन में होगी। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के अनुसार नौ अगस्त की श्रावण मास की शिवरात्रि है। 

ऐसे में आठ अगस्त की आधी रात से मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। शिवरात्रि को लेकर यातायात का प्लान तैयार कर लिया गया है। जिसके बाद दूसरे राज्यों के पुलिस अफसरों के साथ इस पर बैठक होनी है। 
विज्ञापन


वाजपेयी ने बताया कि कांवड़ यात्रा से दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) पर सबसे अधिक यातायात प्रभावित होता है। एक अगस्त की आधी रात से एनएच-58 पर भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

दो अगस्त की सुबह से हाईवे पर वनवे व्यवस्था लागू कर जाएगी। उसके बाद पांच अगस्त की आधी रात से हल्के चार पहिया वाहनों को डायवर्ट कर हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा

उसके बाद हाईवे पर चलने की कांवड़ियों को ही छूट होगी। वहीं, केवल उन्हीं वाहनों को अनुमति मिलेगी, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस द्वारा पास जारी किया जाएगा।

एसपी ट्रैफिक के अनुसार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त संख्या में पुलिस के अलावा पैरामिलेट्री फोर्स भी मांगी गई है। निगरानी के लिए शासन से जोन के जिलों के लिए हेलीकॉप्टर भी मांगा गया है। 

बीते वर्ष भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से निगरानी की थी। जो ड्रोन कैमरे खराब हैं उनके लिए रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं ड्रोन कैमरों के संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी और पर्याप्त संख्या में बैरियर मांगे गये हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें