यूपी में दरिंदों के हौसले इतने बुलंद है कि लड़कियां घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला बागपत जिले से सामने आया है, जहां रात में घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। जानिए पूरा मामला...
बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार की रात में एक युवक ने घर में सो रही किशोरी के साथ किया दुष्कर्म का किया। जाग होने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर पीटा और मंगलवार की सुबह दिन पुलिस को सौंपा। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार की रात में एक युवक घर में घुसा और घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर परिजन जाग गए और युवक को दबोच लिया। परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर खबर ली। सूचना देने पर कोतवाली पुलिस मंगलवार की सुबह पीड़ित के घर पहुंची। वहीं आरोपी युवक को पकड़ कर कोतवाली ले आई और उससे पूछताछ की। आरोपी ने दुष्कर्म करने से इनकार किया।
पढ़ें : उन्नाव जैसा एक और मामला, महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन