सरधना के एक गांव में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई। जिस पर जातीय संघर्ष हो गया। वहीं, नौचंदी में सात साल की बच्ची से पड़ोस के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा। लोगों ने पंचायत करके आरोपी और उसके परिवार का समाज से बहिष्कार कर दिया।
मजबूत कार्रवाई होगी
ऐसे संगीन मामलों में पुलिस ठोस कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता चार्जशीट कोर्ट में दाखिल होगी। आरोपी को संरक्षण देने वालों और उनके परिजनों पर भी कार्रवाई होगी। - राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
गैंगरेप का आरोप
थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार को वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद टेंपो सवार दो युवक और एक युवती ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। छात्रा का आरोप है आरोपी उसे किसी अंजान जगह ले गए और एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में हाईवे पर फेंक कर फरार हो गए। होश में आने पर किसी तरह छात्रा घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजनों ने आंबेडकर रोड पर एक आरोपी व दूसरे आरोपी के भाई को पकड़कर धुन डाला। बाद में पुलिस को सौंप दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई महेश चंद का कहना है कि दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/