फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन: मेरठ में शादी के पांचवें दिन नकदी और जेवर लेकर भागी, आधे रास्ते तक पति को भी ले गई साथ

Wed, 26 Jun 2024 08:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला शादी के पांच दिन बाद जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दुल्हन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
विज्ञापन
शादी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थाना क्षेत्र के छुर गांव में शादी के पांच दिन बाद ही जेवरात व नकदी लेकर दुल्हन भाग गई। मामले में पुलिस ने दुल्हन समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई है। 

विज्ञापन


छुर गांव निवासी मंगेराम पुत्र समय सिंह ने तहरीर में बताया था कि उसके बेटे कपिल की शादी बीते नौ जून को उतराखंड के विकास नगर निवासी नेहा के साथ हुई थी। लडकी वालों का शादी का खर्च भी उसने ही उठाया था। शादी के पांच दिन बाद ही नेहा पति के साथ सहेली की शादी में जाने को कहकर उतराखंड के लिए गई थी। लेकिन बीच रास्ते में वह पति के साथ सहारनपुर होटल में आराम करने के लिए रूकी। 

आरोप है कि रास्ते भर वह फोन पर अपने जीजा के साथ लगातार संपर्क कर रही थी। होटल में रूकने के बाद नेहा ने अपने जीजा मोहित व अनुज शर्मा व अन्य दो अज्ञात साथियों को बुला लिया। इसके बाद उसने कपिल को चुपचाप जाने को कहा। विरोध करने पर कपिल को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद वह घर पहुंचा और परिजनों को घटना के बारे में अवगत कराया। परिजनों ने घर के सामान की जांच की तो आरोपी दुल्हन नकदी व जेवरात भी अपने साथ ले गई थी। 
विज्ञापन


जब उन्होंने शादी की बिचौलिया अन्नू से फोन पर बात की तो पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया। जिसमें शादी कर लोगों को लूटने का काम किया जाता था। जिसके बाद मांगेराम ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देककर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दुल्हन नेहा, मोहित, अनुज शर्मा व अन्नु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस की एक टीम गठित की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें