विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर हिंदुओं की अस्मिता से जुड़ा है। उन्होंने कहा, 'अब राम मंदिर बनकर ही रहेगा।'
विज्ञापन
2 of 6
रामोत्सव कार्यक्रम
राम मंदिर के लिए 5000 स्थानों पर देश में संकल्प कार्यक्रम शुरू किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने रविवार को मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब राम मंदिर बनकर रहेगा।
विज्ञापन
3 of 6
राम मंदिर मुद्दा
सुप्रीम कोर्ट के बाहर वार्ता करने के सुझाव पर उन्होंने कहा कि अब कोई वार्ता नहीं होगी। क्योंकि एक बार पहले भी यह प्रस्ताव आया था और दूसरा पक्ष वार्ता से भाग गया था।
4 of 6
राम मंदिर मुद्दा
इसलिए यह संभव है कि इस बार भी वह सामने नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि न तो उनके पास कोई सबूत है और न ही उनके कोई साक्ष्य है।
विज्ञापन
5 of 6
रामोत्सव कार्यक्रम
जबकि खुदाई में यह स्पष्ट हो गया था कि अयोध्या राम जन्म भूमि है और रामलला का जन्म यही हुआ था। इसलिए राम मंदिर अयोध्या में ही बनेगा।
मंदिर कब बनेगा इसकी तारीख पर उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की आजादी की तारीख का कोई पता नहीं था ऐसे ही राम मंदिर की तारीख का बता नहीं कर सकते हैं, लेकिन राम मंदिर अवश्य बनेगा।