फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लाम नगर लिखने पर हिंदू संगठन के लोग भड़के, जमकर हुआ बवाल, थाने का घेराव

Wed, 29 Mar 2017 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 2
इस्लाम लिखने पर बवाल
मेरठ बस स्टैंड स्थित खान नर्सिंग होम के मालिक ने दुर्गा कालोनी के बजाय इस्लाम नगर की नेम प्लेट नर्सिंग होम के गेट पर लगा दी। इससे हिन्दू संगठन भड़क गए और थाने पहुंच उसे हटाने की मांग की। दुर्गा कालोनी निवासी एनएन खान का मेरठ बस स्टैंड पर खान नर्सिग होम है। उन्होंने खान नर्सिंग होम के मुख्य गेट पर इस्लाम नगर की नेम प्लेट लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
यूपी पुलिस
हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता इसकी जानकारी पाकर भड़क गए। वे नर्सिंग होम संचालक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और नर्सिंग होम से इस्लाम नगर की नेम प्लेट हटाने की मांग की। थानाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने नर्सिंग होम संचालक एनए खान को नेम प्लेट हटाने का आदेश दिया। अर्चित गर्ग, लोकेश गर्ग, जिम्मी, सुदेश गुर्जर एवं बिजेन्द्र लौहरे, धर्मवीर त्यागी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें