फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते तूफान का पश्चिमी यूपी में असर : पश्चिमी यूपी के इन जिलों में रहेगा अधिक प्रभाव, तीन दिन का अलर्ट जारी

Tue, 18 May 2021 07:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत

सार

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते का असरपश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बुधवार से शुक्रवार तक तेज हवा के साथ बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
बागपत में वाहनों की लाइट जलाकर गुजरते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में सक्रिय तूफान ताउते का असर अब वेस्ट यूपी में भी दिखाई देने लगा है। हालांकि 19 मई से यहां इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। 19 और 20 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसलिए मौसम वैज्ञानिक यहां भी तूफान के प्रभाव और मौसम के संभावित हालात का अनुमान लगाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तो ताउते तूफान के प्रभाव के कारण वेस्ट यूपी के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव आ सकता है। 19 मई को भारी बारिश की संभावना है। 20 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।



मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि तूफान ताउते के असर और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मेरठ के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, ग़ाजियाबाद, रामपुर और मुरादाबाद में अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। इससे फसलों पर भी प्रभाव पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताउते के मद्देनजर तीन दिन का अलर्ट  
अरब सागर से उठे चक्रवाती ताउते तूफान का असर बागपत जिले में दिखने लगा है। मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बुधवार से शुक्रवार तक तेज हवा के साथ बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। 

बताया कि तूफान के कारण जनपद में 66 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड से 37 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 14 सेंटीग्रेड से 25 सेंटीग्रेड रह सकता है। इसके साथ ही हवा छह से 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए किसान मोबाइल में दामिनी एप डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप बिजली गिरने की समय से पूर्व सूचना देने के साथ बचाव की जानकारी भी देता है। मौसम विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों में सिंचाई रोक दें।

दलहनी फसलों के लिए खेतों में जल निकासी की व्यवस्था रखें। घर में खुले पड़े अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रख लें। सब्जियों, बागों व खड़ी फसलों में रासायनिक छिड़काव अगले चार दिन तक न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें