फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Ratna Award: भारत रत्न के एलान पर क्या बोले वेस्ट यूपी के दिग्गज नेता? राकेश टिकैत ने उठाई ये बड़ी मांग

Fri, 09 Feb 2024 05:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Bharat Ratna Award: राकेश टिकैत ने कहा कि किसान नेता को भारत रत्न दिया जाना खुशी की बात है। लेकिन देश में उनकी विचारधारा को भी लागू किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
भाकियू नेता राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर इसका एलान किया है। वहीं, इस एलान के बाद पश्चिमी यूपी के कुछ दिग्गजों के बयान सामने आए हैं।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान नेता को भारत रत्न दिया जाना खुशी की बात है। लेकिन देश में उनकी विचारधारा को भी लागू किया जाना चाहिए। स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट भी लागू होनी चाहिए।

वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करने का निर्णय अत्यंत सुखद है।

यह भी पढ़ें: जन्म से मृत्यु तक का सफर: चौधरी साहब ने देश में किए थे ये बड़े बदलाव, पढ़िए किसान मसीहा बनने की पूरी कहानी
विज्ञापन

शामली के विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसान के हितों और कल्याण के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। अपने जीवन में देश के लिए अतुल्य योगदान की खातिर चौधरी चरण सिंह भारत रत्न जैसे इस सर्वोच्च सम्मान के वाकई हकदार थे। आज चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से नवाजे जाने पर किसानों और कमेरों का यह सपना साकार हुआ। केंद्र सरकार के इस फैसले से हम सभी को हर्ष और आनंद की अनुभूति हो रही है।

यह भी पढ़ें: Bharat Ratna Award: जयंत ने लिखा- दिल जीत लिया, भाजपा में जाने के सवाल पर बोले- किस मुंह से इनकार करूं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें