फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से लखनऊ और तीन मार्च से मेरठ से चलेगी राज्यरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशखबरी : कल से लखनऊ और तीन मार्च से मेरठ से चलेगी राज्यरानी
विज्ञापन

मेरठ। दो महीने से कोहरे के कारण बंद चल रही ट्रेनों का संचालन दो मार्च से शुरू होगा। इसमें मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार कल (दो मार्च) से लखनऊ से राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन मेरठ के लिए शुरू होगा। वहीं, तीन मार्च से मेरठ से राज्यरानी का लखनऊ के लिए संचालन शुरू होगा।
इसके अलावा दिल्ली से अंबाला के बीच चलने वाली इंटरसिटी, देहरादून से उज्जैन को जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस का संचालन भी दो मार्च से शुरू होगा। इसके अलावा नई दिल्ली से जालंधर तक चलने वाली सुपर एक्सप्रेस का संचालन भी अंबाला तक किया जा रहा है। इसे भी जालंधर तक बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पिछले एक महीने से कोहरे का प्रकोप नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी ट्रेनों का संचालन रेलवे की पुरानी परंपरा के कारण एक मार्च से होता है। राज्यरानी एक्सप्रेस के बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी होती है। मेरठ से लखनऊ के लिए सिर्फ नौचंदी और राज्यरानी एक्सप्रेस का ही संचालन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें