फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश से गेहूं व आम की फसल को भारी नुकसान, किसान चिंतित

Wed, 17 Apr 2019 08:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बारिश से गेंहू की फसल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी और एनसीआर में 50 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली, तो कहीं-कहीं तेज और मध्यम बारिश हुई। मंगलवार और बुधवार को हुई आंधी-बारिश ने भले ही गर्मी से राहत दी हो लेकिन आम और गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


कृषि विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी यूपी के आम उत्पादक पहले से ही फसल में सफेद रेतुआ व बीमारी की मार झेल रहे हैं। अब आंधी से फसल को करीब 15 प्रतिशत नुकसान हुआ है। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर का कहना है कि गेहूं की फसल को भी बारिश और आंधी ने काफी नुकसान पहुंचाया है।

बारिश के कारण गेहूं काला पड़ने पर जल्दी खराब हो जाएगा। इस समय अमूमन बारिश और आंधी से फसल प्रभावित हो जाती है जिसका असर उत्पादन पर भी दिखाई पड़ता है। बागपत में बुधवार शाम आंधी के साथ आई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई। इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार है और जिसे लेकर किसान परेशान हैं। यहां मंगलवार शाम भी आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई थी। 
विज्ञापन


बिजनौर में बुधवार को सुबह से ही तेज हवा के साथ हुई रिमझिम बारिश से पारा गिर गया। पांच एमएम बारिश जिले में रिकॉर्ड की गई है। शामली में भी तेज हवा चलने और हल्की बूंदाबांदी होने से बुधवार को मौसम ठंडा हो गया। बूंदाबांदी से गेहूं की कटाई और थ्रेशिंग का कार्य प्रभावित हुआ है। 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही कहना है कि पश्चिमी विछोभ के सक्रिय होने के कारण दो दिन मौसम प्रभावित हुआ। जो अब धीरे- धीरे पूर्व की ओर जा रहा है। कल से मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें