फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ बरसे ओले, फिर से बढ़ी ठंड, पारा 8 डिग्री धड़ाम

Mon, 12 Feb 2018 09:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ओले पड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम फिर ठंडा हो गया। बारिश के साथ ओले पड़ने से दिन का तापमान आठ डिग्री धड़ाम हो गया, जबकि रात का तापमान 3.4 डिग्री बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 घंटे ऐसा ही मौसम रहेगा। वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं बारिश या बूंदाबांदी होगी। इसके बाद मौसम साफ होगा।

विज्ञापन


मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसका कारण मौसम का समय से पहले गरम होना है। इसलिए रविवार को ही आसार जता दिए गए थे कि वेस्ट यूपी में दो दिन बारिश और ओलावृष्टि होगी। रविवार आधी रात के बाद बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया। सोमवार अल सुबह से ही आसमान को काले बादलों ने घेरे रखा। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे दिन का तापमान गिरना शुरू हो गया।

पढ़ें : बारिश के साथ बरसे ओले, वेस्ट यूपी में फिर बढ़ी ठंड, पारा 4.9° गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन

देहात में ओले, शहर में बूंदाबांदी

देहात में पड़े ओले - फोटो : अमर उजाला
बूंदाबांदी के बीच सोमवार सुबह करीब दस बजे देहात के इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओले पड़े। लेकिन शहर में बूंदाबांदी ही रही। शहर के अलावा वेस्ट यूपी के कई जिलों में ओले पड़े हैं। दिन का तापमान जहां 25 डिग्री से ऊपर पहुंच रहा था, वह बारिश के बाद लुढ़ककर 17 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार बारिश के साथ हल्के ओले पड़ने से ठंड बढ़ी है। अभी चौबीस घंटे तक मौसम ऐसे ही रहेगा। ठंड का असर बना रहेगा। मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं।

बारिश से फसलों को होगा लाभ
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ठंडा रहने की जरूरत है। बारिश से गेहूं, सब्जियों और सरसों को लाभ पहुंचा है। हालांकि ओलावृष्टि फसलों के लिए सही नहीं है। बारिश और तापमान का कम होना सभी फसलों के लिए लाभकारी है। बारिश के साथ हवा का तेज होना सही नहीं है। हवा ज्यादा रहेगी तो फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें