फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस अड्डा : PM मोदी के पकौड़े वाले बयान पर छात्राओं ने रखे विचार

Mon, 12 Feb 2018 05:22 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने रखे विचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीएम के पकौड़े वाले बयान पर मेरठ के युवाओं में रोष है। उन्होंने कहा कि पढ़-लिखकर भी हमें पकौड़े ही तलने हैं तो पढ़ने की क्या जरूरत है। एक युवा पढ़ाई में इतनी मेहनत इसलिए करता है कि पढ़ने के बाद उसे अच्छी नौकरी मिले, लेकिन जब ठेला ही लगाना है कि यह सब तो बेकार है। अनपढ़ आदमी भी पकौड़े का ठेला लगाकर दो वक्त की रोटी कमा लेगा। अमर उजाला ने शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में कैम्पस अड्डा में छात्राओं से पकौड़ा बयान पर विचार जाने, तो छात्राओं ने कहा कि अब हमें पढ़ाई बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन

 
रोजगार पर चर्चा नहीं
ज्योति गुप्ता ने कहा कि जब पकौड़े ही तलने तो कॉलेज आकर पढ़ने की क्या जरूरत। सरकार नौकरियां बढ़ाने की बात तो सोच नहीं रही। युवाओं को कैसे रोजगार दें इस पर चर्चा नहीं, पकौड़े पर ज्यादा ध्यान है। 

ठेले पर ज्यादा ध्यान
प्रीति चौधरी का कहना है कि देश के पढ़े-लिखे युवा शोध, अविष्कार के बजाय अब पकौड़े का ठेला लगाएं। जब पकौड़ा ही बेचना तो पढ़ना क्यों। ये काम तो अनपढ़ भी कर सकता है। फिर पढ़ाई का क्या फायदा। 
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था को पकौडे़ का सहारा
अंशुल भड़ाना ने कहा, अभी तक शिक्षा, रोजगार, आय पर बात होती थी, अब पकौड़े का ठेला लगाकर पैसे कमाने की बात हो रही है। डूबती अर्थव्यवस्था को अब पकौड़ा कारोबार का ही सहारा है।

छोटा-बड़ा नहीं होता काम
मानसी तिवारी का कहना है कि प्रधानमंत्री ने पकौड़े तलने की बात इसलिए कही है कि युवा बेरोजगार न रहें। समाज में कोई काम बड़ा-छोटा नहीं होता। रोजगार के लिए लोग पकौड़े भी तल सकते हैं। इसमें कुछ गलत नहीं।

पढ़ें : आजम खान ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- झूठ बोलने से नहीं चलता देश

विज्ञापन

पकौड़ा ही होगा स्टार्टअप

भावना और मोनिका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मोनिका पुरोधा ने कहा, प्रति व्यक्ति आय के स्तर को पकौड़े से ही सुधारा जाएगा। विदेश में जाकर युवा पकौड़े बेचेंगे। पकौड़ा ही स्टार्टअप होगा। जब नौकरी की बात नहीं होगी तो पकौड़ा ही सहारा बनेगा। 

सोचने का है तरीका
भावना शर्मा ने कहा कि हर इंसान की अपनी सोच है। पीएम ने पकौड़ा बेचने की बात सही कही है। नौकरी न मिलने पर युवा बेरोजगार न बैठें, बल्कि पकौडे़ बेचकर रोजगार कर सकते हैं। 

नंबर वन होगा कारोबार
प्रतिभा सिंह का कहना है कि पकौड़ा कारोबार देश का नंबर वन कारोबार होने वाला है। कई किस्म के ब्रांड होंगे। प्रतियोगिता होगी कि किसके पकौड़े कितने अच्छे। क्योंकि अब देश का हर युवा पकौड़ा ही बेचेगा। 

ऐसे ही होगा विकास
दिव्या शर्मा ने बताया कि देश का विकास अब पकौड़ा, चाउमीन बेचकर ही होगा। जब हम शिक्षा, रोजगार और नौकरी देने के बजाय पकौड़े बेचने के मुद्दे में व्यस्त हैं तो यही होगा। युवा पढ़ाई छोड़कर पकौड़ा बेचा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें