फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेलवे ने 100 से अधिक ट्रेनों के समय में किया फेरबदल, राज्यरानी एक्सप्रेस का ये होगा नया वक्त

Mon, 01 Jul 2019 01:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
रेलवे ने हर साल की तरह इस बार भी 100 से अधिक ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया है। नया टाइम टेबल 1 जुलाई (कल) से लागू कर दिया जाएगा। जिसमें मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


इस ट्रेन में बदलाव दोनों ओर से किया गया है। वहीं, सहारनपुर से वाया मेरठ, इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अब 5 मिनट पहले  लखनऊ से इलाहाबाद के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में मेरठ से चलने पर कोई बदलाव नही किया गया है।

मेरठ से चलकर लखनऊ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस अब सुबह 5 बजे के बजाय 6:45 बजे सिटी स्टेशन से रवाना होगी। वहीं, यह ट्रेन अब दोपहर 1:10 पर लखनऊ पहुंचने के बजाय 3:05 पर पहुंचेगी। 

इसके अलावा लखनऊ से दोपहर 2:40 के स्थान पर चलने के बजाय 2:25 पर चलेगी और मेरठ रात 10:40 के बजाय दस मिनट पहले 10:30 पर सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, मेरठ से वाया लखनऊ , इलाहाबाद जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने तय समय सुबह 5:05 पर लखनऊ पहुंचेगी। लेकिन लखनऊ से 5:20 पर प्रस्थान करने के बजाय 5:15 पर इलाहाबाद के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का भी बदला समय
मेरठ से अंबाला जाने वाली पैसेंजर अब सुबह 5:15 के बजाय 5:25 पर सिटी स्टेशन से चलेगी। वहीं, अंबाला से चलकर  रात में 11:30 के बजाय 30 मिनट पहले 11 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। 

इसके अलावा देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी अब सुबह 9:35 के बजाय 9:30  बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, हरिद्वार से पूरी को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस सुबह 10:01  पर आने के बजाय 10:36 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा पुरी से हरिद्वार को जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस शाम 4:28 पर आने के बजाय 4:43 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें