फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज में छह कबाड़ियों के गोदाम पर छापा, इंजन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोतीगंज में छापा, बिना नंबर के 10 इंजन मिले
विज्ञापन

मेरठ। तमाम प्रयासों के बावजूद सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहनों का कटान बंद नहीं हो रहा है। बुधवार सुबह एक सूचना पर सदर पुलिस ने सोतीगंज में छापा मारा। टीम ने छह कबाड़ियों के गोदाम खंगाले। इनमें वाहनों के दस ऐसे इंजन बरामद हुए, जिन पर नंबर नहीं हैं। कबाड़ियों को नोटिस जारी किया गया है कि वे थाने आकर इन इंजनों से जुड़े कागजात दिखाएं। प्राथमिक जांच में ये इंजन चोरी के वाहनों के माने जा रहे हैं।
चोरी और लूट का वाहन ‘कमेले’ सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों की सूची बनाने के बाद गुंडा एक्ट व गैंगस्टर लगाने की तैयारी की जा रही है। हाजी इकबाल, हाजी गल्ला, जिशान उर्फ पव्वा और उसके साथियों पर गैंगस्टर की फाइल डीएम और एसएसपी के पास पहुंच चुकी है। पुलिस का दावा है कि सोतीगंज के 100 कबाड़ियों पर कार्रवाई करने की पूरी तैयारी हो चुकी है। वहीं, सोतीगंज से जुड़े पुलिसवालों पर भी अधिकारियों की पैनी नजर है। इसके बावजूद भी सोतीगंज में कटान बंद नहीं हो रहा। इस बीच, एक मुखबिर से सूचना मिली तो इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा ने टीम के साथ पहुंचकर छापा मारा।
विज्ञापन

टीम ने कबाड़ी सलीम, दिलशाद, सोनू उर्फ तोतला, साजिद उर्फ घोड़ा, राशिद और इकबाल के गोदाम पर चेकिंग की। साजिद उर्फ घोड़ा के यहां पर गाड़ियों के पांच इंजन, सोनू के यहां पर दो और इकबाल के यहां पर तीन इंजन बरामद हुए है। इंजनों पर नंबर नजर नहीं आए।
जांच में सामने आया कि इन इंजनों के नंबरों को घिसा गया है, ताकि कोई दूसरा नंबर लिखा जाए। इन गोदामों पर कबाड़ी नहीं मिले। पुलिस ने साजिद से फोन पर बात की, जिसमें उसने खुद को दिल्ली में होना बताया है। पुलिस ने सभी कबाड़ियों को नोटिस दिए। चेतावनी दी गई कि वाहनों और इंजन से जुड़ा सत्यापन दस्तावेजों से कराया जाएगा। यदि गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
---
लगातार बिक रहा चोरी, लूट के वाहनों का सामान
- मुखबिरों से सूचनाएं मिल रही हैं कि चोरी और लूट के वाहनों का सामान लगातार बेचा जा रहा है। एक ओर पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ वाहनों का कटान जारी है। कबाड़ियों की पुलिसवालों से सेटिंग होने को ही इसका कारण माना जा रहा है। अफसर दावा कर रहे हैं कि जिन पुलिसकर्मियों की भूमिका मिलेगी, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
सोतीगंज में कार्रवाई जारी है। गड़बड़ी करने वाला कोई कबाड़ी नहीं बचेगा। सदर बाजार पुलिस ने गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की फाइल तैयार की है। जिस पर जल्द कार्रवाई होनी तय है।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें