मेरठ में टीपीनगर में वेदव्यासपुरी चौकी के पास यूबी इन होटल में सोमवार को सीओ सदर कैंट पूनम सिरोही ने एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के साथ छापा मारा। यहां देह व्यापार चल रहा था। टीम ने दलाल, होटल संचालक सहित चार पुरुष और पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। दो महिलाओं ने बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था।
सीओ पूनम सिरोही के अनुसार, वेदव्यासपुरी सेक्टर एक में यह होटल है। एनजीओ मिशन रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम करीब तीन महीने से यहां रेकी कर रही थी। सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार कराया जा रहा है। मंगलवार को एनजीओ टीम के चीफ ऑफिसर राजेंद्र सिंह ने एएचटीयू प्रभारी महावीर सिंह को फिर से जानकारी दी। इसके बाद एक टीम का गठन कर होटल पर छापा मारा गया। इससे आसपास के होटल संचालकों में भी हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: हत्या से भड़का आक्रोश, जला दिए आरोपियों के घर, शहर में तनाव बरकरार
सीओ ने बताया कि होटल में जांच से पता चला कि काफी समय से देह व्यापार चल रहा है। टीम ने महिलाओं के अलावा दलाल इरफान, राजीव, शिवम और रितिक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आसपास के होटलों में भी ऐसी गतिविधियों की सूचनाएं मिली हैं। इसलिए अन्य जगहों पर भी जांच कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: विशु हत्याकांड: आंखों के सामने बेटे को उतारा मौत के घाट, मर्डर से गांव में तनाव, भारी पुलिस फोर्स तैनात
करीब दो साल पहले भी यह होटल चर्चा में आया था। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के दो लोग एक महिला को लेकर होटल में आए थे और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।