फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलकर बोलीं प्रियंका, मुझे इस लड़के का संघर्ष पसंद आया

Wed, 13 Mar 2019 04:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व पश्चिमी यूपी के कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने मेरठ के आनंद अस्पताल पहुंचे। दोनों के यहां पहुंचने की सूचना पर प्रशासन हरकत में आ गया। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका गांधी वाड्रा व ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका गांधी ने कहा कि योगी सरकार चंद्रशेखर की आवाज कुचलना चाहती है। नौजवान की आवाज दबाई जा रही है। योगी सरकार अहंकारी हो गई है। गौरतलब है कि गुरुवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को पुलिस ने बिना अनुमति बाइक रैली निकाले जाने के आरोप में सहारनपुर के देवबंद से हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर
बीमारी के कारण उन्हें मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि चंद्रशेखर को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है। 

4 of 7
प्रियंका गांधी के आनंद हॉस्पिटल पहुंचने पर जुटी भीड़
वहीं, प्रियंका गांधी के चंद्रशेखर से मिलने आने की सूचना पर सियासी चर्चाएं तेज हो गईं हैं। माना जा रहा है कि चंद्रशेखर से मिलने पर चुनाव में नए समीकरण बन सकते हैं। वहीं, इमरान मसूद की पहल भी हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रियंका गांधी व ज्योतिरादित्य सिंधिया
प्रियंका गांधी व राज बब्बर इसके बाद मेरठ के भूसा मंडी जाकर मेरठ बवाल पीड़ित लोगों से भी मुलाकात करेंगे। उनके यहां आने की सूचना पर कई कांग्रेसी नेता भूसा मंडी मछेरान पहुंच चुके हैं। साथ ही पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कांग्रेसी नेता राज बब्बर
प्रियंका गांधी के अस्पताल पहुंचने पर मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। सवाल जवाब किए जाने पर प्रियंका गांधी पत्रकारों पर नाराजगी जताते हुए बोलीं, 'आप चाहें तो इसका राजनीतिकरण कर सकते हैं मैं नहीं करूंगी, मुझे इस लड़के का संघर्ष पसंद आया। मैं पहले चंद्रशेखर से मिलूंगी, आप बाहर जाएं।' वहीं राज बब्बर पत्रकारों को समझाते हुए उन्हें के लिए अस्पताल परिसर से बाहर लेकर आए। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर से बंद कमरे में मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मी और मीडियाकर्मी
वहीं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने कहा कि मेरा कांग्रेस से मेरा कोई लेना देना नहीं। मैं गठबंधन के साथ हूं। उन्होंने कहा कि मैं कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ना चाहता यदि महागठबंधन ने चाहा तो मैं नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव लड़ूंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें