फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी कामयाबी: पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस ने खालिस्तानी आतंकी को मेरठ से दबोचा

Sun, 31 May 2020 02:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त टीम ने शनिवार को मेरठ के थापर नगर से खालिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह वांछित चल रहा था। 

विज्ञापन


खालिस्तान मूवमेंट से जुड़े आतंकी तीरथ सिंह को यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में शनिवार सुबह मेरठ से गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ्तारी थापर नगर गुरुद्वारा के पास स्थित खालसा स्कूल से की गई। 

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मूल रूप से किशनपुरा हस्तिनापुर निवासी तीरथ सिंह पुत्र अजीत सिंह खालिस्तान समर्थक आतंकी है और काफी समय से थापर नगर में रह रहा था। वह करीब चार साल से खालिस्तान समर्थकों से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेम कहानी के खौफनाक अंत का सनसनीखेज खुलासा, कातिल पिता ने कबूला जुर्म, बताई ये बड़ी वजह

एटीएस के अधिकारियों के मुताबिक तीरथ सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था। उसके खिलाफ मोहाली (पंजाब) में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने मुकदमा भी दर्ज किया था। जिसके बाद से वह पंजाब पुलिस के लिए वांटेड हो गया था। 

वहीं शनिवार को एटीएस और पंजाब पुलिस ने मेरठ पुलिस से संपर्क कर तीरथ सिंह के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई में तीरथ सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भिंडरावाला के पोस्टर भी बरामद हुए हैं। एटीएस और पंजाब पुलिस उसे ले गई। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि पंजाब पुलिस से डीसीपी राकेश यादव, स्पेशल ऑपरेशन सेल साहिब अजीत सिंह टीम के साथ आए थे। पंजाब पुलिस और एटीएस उससे पूछताछ कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें