आत्मनिर्भर भारत के लिए भूलना होगा लॉकडाउन का दर्द
मेरठ। डीएन कॉलेज के कॉमर्स विभाग ने शनिवार को आत्मनिर्भर भातर चुनौतियां एवं अवसर विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ई-कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। सीसीएसयू के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि हमें उच्च श्रेणी की तकनीक का इस्तेमाल कर कोरोना वायरस का सामना करना है।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस समय हमें भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाना है। यह इस समय की मूलभूत आवश्यकता है। प्रो. एमएम गोयल, भूतपूर्व कुलपति, जेएनयू जयपुर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को लागू करने के लिए हमें लॉकडाउन के दर्द को भूलना होगा। सौरभ अग्रवाल, सीनियर डायरेक्टर, फिलिप्स ने कहा कि भारत को कोविड-19 महामारी का आने वाले समय में बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। भारत आने वाले समय में विनिर्माण क्षेत्र का संकुल बन सकता है।
ई-कांफ्रेंस में अवैतनिक सचिव अजय अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. बीएस यादव, चार्टड एकाउंटेंट शशांक अग्रवाल, प्रो. अजय सिंघल, इलाहाबाद विवि, राजीव गर्ग, निदेशक, लाइफ साइंसेज सर्विसिज, आईपीई सिंगापुर, मेरठ कॉलेज के कॉमर्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दिनेश चंद्र ने भी विचार रखे। डॉ. बीके अग्रवाल ने संचालन किया। डॉ. मनोज कुुमार ने बताया कि ई-कांफ्रेंस निशुल्क थी। स्वेच्छा से प्रधानमंत्री राहत कोष में 20 हजार रुपये की राशि जुटाई है। सचिव डॉ. एसके अग्रवाल, डॉ. सुधीर गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डॉ. वीके अग्रवाल, डॉ. पृथ्वीराज चौहान, डॉ. दीपक, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. चंदन सिंह, डॉ .दिव्या शर्मा, डॉ. तनुज शर्मा एवं शिवानंद आदि का सहयोग रहा।