फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना अनुमति पार्क में जयंती कार्यक्रम मनाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
जागृति विहार में स्थित लखमी विहार कॉलोनी में भाजपा नेता डा. रवि प्रकाश को पुलिस ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्जित भी नहीं करने दिए। डा. रवि का आरोप है कि दलित समाज के लोगों को पार्क में आंबेडकर जयंती मनाने से रोक दिया। डा. रवि ने इसकी जानकारी भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी को दी। एसएसपी से भी इस मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ रवि प्रकाश के आवास पर लोग पहुंचे। जहां उन्होंने आंबेडकर जयंती न मानने पर नाराजगी जताई। मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने कहा कि जब कॉलोनी के पार्क में अन्य धर्म के त्योहार मनाए जा सकते हैं तो बाबा साहेब की जयंती मनाने से क्यों रोका गया। इस दौरान पायल, कविता, उर्मिला, कल्पना, मृदुल, अंशु, प्रियंका आदि मौजूद रहीं। उधर, सीओ सिविल लाइन एएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि भाजपा नेता ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी। पार्क में उन्होंने जयंती मनाने की घोषणा की थी, जबकि कॉलोनी वाले ही इसका विरोध कर रहे थे, इसलिए जयंती कार्यक्रम नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन

-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें