फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: छपार टोल प्लाजा पर धरना, मृतक सहायक मैनेजर के परिजनों को मुआवजा देने की मांग

Sat, 20 Sep 2025 12:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर के छपार टोल प्लाजा पर मृतक सहायक मैनेजर अरविंद पांडे के परिजनों के लिए मुआवजा देने की मांग को लेकर टोल कर्मचारियों और ठेकेदार ने धरना शुरू कर दिया है।

 

विज्ञापन
छपार में धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में छपार टोल प्लाजा के सहायक मैनेजर अरविंद पांडे की हत्या के मामले में टोल कर्मचारियों और ठेकेदारों में रोष व्याप्त है। टोल के ठेकेदार और उनके समर्थक कर्मचारियों के साथ धरना शुरू कर दिया है और मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आंखों में स्प्रे डालकर फौजी की पत्नी से सोने की चेन लूटी, पुलिस अब तक खाली हाथ

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात टोल के दो कर्मचारी शुभम और शिव मलिक ने टोल मैनेजर मुकेश चौहान और सहायक मैनेजर अरविंद पांडे पर जानलेवा हमला किया। आरोपी दोनों कर्मचारियों ने अपने साथियों की मदद से अरविंद पांडे को अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर मेरठ के थाना जानी क्षेत्र के भोला गांव के जंगल में फेंक दिया।

टोल के ठेकेदार और पूर्व प्रमुख रालोद नेता विनोद मलिक का कहना है कि मुआवजा नहीं मिलने तक धरना जारी रहेगा। सहायक मैनेजर अरविंद पांडे के शव का अभी मेरठ में पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें