शामली जनपद में झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव पटनी परतापुर में स्थित धार्मिक स्थल पर शिवलिंग पर मांस रखने वाले आरोपी मोहम्मद इमरान की पुलिस और एसओजी के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपी को पैर में गोली लगी।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के दौरान शिवलिंग पर मांस के टुकड़े देखे। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: Meerut: आंखों में स्प्रे डालकर फौजी की पत्नी से सोने की चेन लूटी, पुलिस अब तक खाली हाथ
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी वेदखेड़ी मोड़ से बीवीपुर जाने वाले रास्ते पर कहीं मौजूद है। पुलिस और एसओजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की। घिरा हुआ देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी।
आरोपी मोहम्मद इमरान के कब्जे से एक तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किए गए। उसे तुरंत पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया।