फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब व बंजर भूमि पर कब्जे के विरोध में धरना

Mon, 18 May 2026 08:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। नगर पंचायत क्षेत्र में तालाब व बंजर भूमि पर कथित अवैध निर्माण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के मंडल प्रचार मंत्री एवं समाजसेवी संजय दौरालिया के नेतृत्व में नगर पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने में किसान और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि खसरा नंबर 9 स्थित तालाब की भूमि और खसरा नंबर 10 की बंजर भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि भी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज किसानों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया। धरने के दौरान अधिशासी अधिकारी करिश्मा सिंह और चेयरमैन देवेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे लोगों को हाई कोर्ट की कॉपी दिखाते हुए बताया कि जिन लोगों पर कब्जे का आरोप लगाया गया है वह हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे थे। हाई कोर्ट ने तीन माह तक के लिए इस मामले पर स्टे जारी कर दिया। इसलिए नगर पंचायत कार्यालय न्यायालय के आदेश पर हस्तक्षेप नहीं कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट के आदेशानुसार 3 महीने बाद जब समय पूरा होगा जो भी न्यायालय के आदेश होंगे उसके तहत आगे की कार्यवाही की जा सकती है। नगर पंचायत कार्यालय पर लगभग दो घंटे तक धरना दिया। लेकिन, हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देखने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें